तालचेर में बढ़ने लगा है मच्छरो का प्रकोप
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर नगर निगम क्षेत्र अब शहर की गलियों से लेकर साही, नाला, नालियों और लगभग हर जगह कचरे से भर गया है। जहां सरकार सफाई पर अरबों रुपये खर्च करती है वहीं शहरवासियों का कहना है कि सफाई में कोई सुधार नहीं हो रहा है! हालाँकि, इस तरह के कचरे के कारण अस्वास्थ्यकर वातावरण बनता है और कचरे के कारण कीट,पंतंगे और मच्छरो का प्रजनन बढ़ रहा है। तालचेर कस्बे में शाम होते ही किसी भी स्थान पर बैठना मुश्किल कार्य लगता है। मच्छरों का ऐसा प्रकोप की एक स्थान पर बैठना मुश्किल कर देता है,यह दुर्भाग्य की बात है कि नगर पालिका मच्छरदानी, या ब्लीचिंग पाउडर का निस्तारण नहीं करती है। इससे क्षेत्र के निवासी चिंतित हैं, यदि शहर के सभी नालों की नियमित रूप से सफाई की जाए और सप्ताह में दो या तीन बार नालियों में मच्छर नाशक दवाओ का छिड़काव किया जाए, शहर वासियों का कहना है कि शहर में धुआं फैलाया जाए और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए, तो शरहवासी स्वास्थ्य वातावरण महसूस करेंगे और उन्हें कुछ हद तक मच्छरों से छुटकारा मिलेगा।





