हिट एण्ड रन कानून के खिलाफ ड्राइवर महासंघ का विरोध प्रदर्शन जारी

हिट एण्ड रन कानून के खिलाफ ड्राइवर महासंघ का विरोध प्रदर्शन जारी

मनोहरपुर: केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून को काला क़ानून बताते हुए इस नये कानून के बिरोध में मनोहरपुर चालक संघ ने मोर्चा खोल दिया है.वहीं चालक संघ ने केंद्र सरकार से काला क़ानून वापस लो इस मांग को लेकर अपना आंदोलन तेज करते हुए मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया।

विदित हो कि पूरे भारत वर्ष के चालक संघ एक जनवरी से चार जनवरी तक स्टीयरिंग छोड़ो मुद्दे पर आंदोलनरत है.वहीं चालक संघ के हड़ताल आंदोलन से ट्रकों के पहिए थम गए है.जिसके चलते आम लोग भी परेशान है.इस परेशानी के लिए चालक संघ ने आम लोगों से अपना खेद जताया है.वहीं मनोहरपुर चालक संघ के प्रवक्ता पवन खलखो ने बताया कि गृह मंत्री अमित साह द्वारा काला क़ानून चालकों पर थोपा जा रहा है.तथा इस नए क़ानून को वापस लिए जाने को लेकर चालक संघ अड़े हुए है.चूंकि इस क़ानून से सड़क दुर्घटना के दौरान मौके से चालकों का भाग जाने पर 10 लाख का जुर्माना और 7 साल की सजा का प्रावधान है.इससे चालकों में भय का वातावरण बन गया है.जिससे चालक संघ केंद्र सरकार के कड़े नियमों के विरोध में धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने को मजबूर है। धरना प्रदर्शन करते चालक संघ के नेतृत्वकर्ता संजय गोप,दुर्गा मुंडारी,अजय हेंब्रोम,लखन बिरगाम,दुबराज बिरगाम,तिंबू धनवार,चुनु हेंब्रोम,संजू महतो,कंचन दास,सनम गुड़िया,गेंदा नाग,सुरेश गोडसे,लालू सुरीन,मंगल गोप,छोटेलाल पूर्ती समेत दर्जनों चालक संघ के सदस्य उपस्थित थे।