कडाके की ठंड में बिना सूचना दिए उजाड़ दी गई आशियाना पीडीतो ने निकाला मशाल जुलूस
राजेश लोहार (स्ट्रींगर)
जमशेदपुर के भुइयाँडीह बस्ती इलाके में हाल ही में हुए घरों के तोड़े जाने की कार्रवाई के खिलाफ अब बस्तीवासियों का गुस्सा खुलकर सामने आ रहा है। शुक्रवार की रात भुइयाँडीह के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर विशाल मशाल जुलूस निकाला।यह जुलूस भुइयाँडीह पूजा मैदान से आरम्भ होकर पूरे इलाके का भ्रमण करता हुआ वापस मैदान में आकर समाप्त हुआ। प्रदर्शन में शामिल लोग हाथों में मशाल और मन में रोष लिए लोग प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ नारे लगाते दिखाई दिए। बस्तीवासियों का आरोप है कि घर तोड़ने से पहले उन्हें किसी तरह का नोटिस नहीं दिया गया। अचानक की गई कार्रवाई में उनके घरों के साथ-साथ घरों का सारा सामान भी नष्ट हो गया। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए और उचित पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।बस्तीवासियों ने कहा की हम लोग गरीब आदमी है बिना नोटिस घर तोड़ दिया गया। हमारा सारा सामान बर्बाद हो गया। हम बस इतना चाहते हैं कि हमें इंसाफ मिले और हमारा पुनर्वास किया जाए।





