सुरक्षा बलों ने पाँच नक्सलीयो को पहुँचाया यमलोक दो गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने पाँच नक्सलीयो को पहुँचाया यमलोक दो गिरफ्तार

एक अभियान के क्रम में बीते कल अहले सुबह लगभग 5.30 बजे गुवा थाना अन्तर्गत आनेवाले लिपुंगा एवं कुलासाई के समीप जंगली पहाडी़ क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी नक्सलियों की ओर से सुरक्षाबलों को देखकर गोलाबारी प्रारंभ कर दी गई। आत्मरक्षा में सुरक्षा बलों के द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई. यह मुठभेड़ तकरीबन  01 घंटे तक चला. सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख उग्रवादी दस्ता के सदस्य पहाड़ एवं घने जंगल का लाभ लेते हुए भाग खड़े हुए। गोलाबारी समाप्ति के बाद सर्च अभियान चलाया गया. जिस दौरान सुबह के समय 04 (चार) माओवादियों का शव बरामद किया गया, एवं 02 (दो) अन्य माओवादी को भी गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान 5 नक्सलियों का मिला शव

साथ ही दोपहर के बाद अभियान क्षेत्र में वृहत रूप से सर्च अभियान जारी था. सर्च अभियान के दौरान दोपहर में लगभग 1 बजे के आस-पास 01 (एक) महिला नक्सली का शव बरामद हुआ. गिरफ्तार माओवादी व विश्वस्त सुत्रों के द्वारा सत्यापन के क्रम में 05 (पाँच) मृतको की पहचान की गई है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

5 मृतक नक्सलियों की हुई पहचान –

मृतक नक्सलियो में जोनल कमेटी सदस्य काण्डे होनहागा उर्फ गोविन्द नागदुवार उर्फ दिरीसुम, सबजोनल कमेटी सदस्य सिंगराय उर्फ मनोज कुंजाम, दस्ता सदस्य जोंगा, दस्ता सदस्य सुर्या उर्फ मनता देवगम उर्फ मुण्डा, दस्ता सदस्य सपनी हांसदा पति टाईगर उर्फ पाण्डू हांसदा की पहचान की गई है।

गिरफ्तार नक्सली –
एरिया कमांडर टाईगर उर्फ पाण्डू हांसदा, पे०-विशु हांसदा, सा०-हतानाबुरू, थाना-छोटानागरा, प० सिंहभूम, चाईबासा दस्ता सदस्य बतारी बानरा पे०-काण्डे बानरा, सा० सरजोमबुरू, थाना टोंटो, प० सिंहभूम, चाईबासा।

हथियार और कारतूस बरामद-

सर्च आपरेशन के दौरान शवों के अलावा एस०एल०आर० राइफल-02, इंसास राइफल-01, 303 राइफल-01, बोल्ट एक्शन राइफल-02, 9MM पिस्टल-01, डेटोनेटर-13 नग, नक्सली साहित्य, 15-18 लोगो की ठहरने की सामग्री, विभिन्न प्रकार के आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयों, अन्य दैनिक उपयोग की सामान बरामद किया गया।