राजगांगपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत, राजगांगपुर के गुरुद्वारा प्रांगण में आज कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आज आगाज हुआ है। हमारे देश में कबड्डी का खेल विलुप्त प्राय होती जा रही है। ऐसे में इस प्रतियोगिता के आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कबड्डी प्रतियोगिता में ओडिशा के कई जिले के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। बताते चले कि राजगांगपुर शहर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है।
कुछ लोगों के सहयोग से इस विलुप्त होती कबड्डी खेल को जीवित रखने में राजगंगपुर शहर के खिलाड़ियों का पूरा प्रयास देखा जा रहा है। आज क्वार्टर फाइनल में कुत्रा बनाम राजगंगपुर, राउरकेला बनाम झरसुगड़ा, सुंदरगढ़ बनाम बनई के बीच प्रतियोगिता हुआ। समाचार लिखने तक खेल जारी था अब देखना यह होगा कि किस जिले के खिलाड़ी फाइनल तक पहुंचती है।
इस तीन दिवसीये खेल का आरंभ आज से हुआ है। आज के इस खेल में मुख्य अतिथि के रूप मे बजरंग दल के संदीप दास उपस्थित थे। खेल कि शुरूआत मुख्य अतिथि ने खिलाडियों से हाथ मिलाकर किया।इस खेल को देखने के लिए राजगांगपुर के लोगों का हुजुम देखा गया।





