पटरी पर मिली अज्ञात महिला का शव
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सोनाखान और राजगांगपुर रेलवे स्टेशन के बीच कि.मी. संख्या-445/06-04 पर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ था,जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। इस रिपोर्ट पर राउरकेला राजकीय पुलिस बल थाना कांड संख्या यूडी -68/23 दर्ज किया गया है।
मृतिका ने पीले और नीले रंग की साड़ी,और गुलाबी रंग का ब्लाउज पहने हुए है। मृत महिला की ऊंचाई 5'3''फीट,है, चेहरा-लम्बा,रंग-गेहुंआ , मध्यम कद। खबर लिखे जाने तक उपरोक्त मृत महिला के बिषय में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।





