दर्जी दुकान में चोरी

दर्जी दुकान में चोरी

गंगाधर शा ( संवाददाता )

बडगांव : लाॅक डाउन में दुकान बंद होने का फायदा उठाकर चोरो ने किया दर्जी की दुकान में हाथ साफ।इससे पहले इसी क्षेत्र के ग्राहक सेवा केन्द्र में भी हो चुकी है चोरी।
मिली जानकारी के अनुसार बडगाँव ब्लाक के डांडजोमीरा पंचायत के गोडगोड बहाल गाँव में प्रेम चौक पर स्थित दया धान के दर्जी की दुकान में चोरो ने ताला तोड़ कर दुकान में रखे दो सिलाई मसिन,एक पिको मसिन,तैयार की हुई पाँच जोडी़ पतलून कमीज,और सिलने के लिए लोगो द्वारा दिया गया कपडा आदि उडा़ ले गए। चोरी के एक दिन पहले दर्जी दया धान कोविड दिशा निर्देशो के अनुसार दोपहर के एक बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।दुसरे दिन सुबह जब वह अपनी दुकान आए तो देखा की दुकान का ताला टूटा हुआ था। इस बाबत दुकान स्वामी द्वारा स्थानीय थाना में शिकायय दर्ज कराइ गई है।
इससे पहले भी इस क्षेत्र के सेवा केन्द्र मे अप्रैल माह की एक तारीक को चोरी हुई थी। पर अबतक पुलिस चोरो का सुराग नही लगा पाई है।
स्थानीय ग्रामीणो का कहना है कि गाँव में छोटी मोटी चोरियाँ होती रहती है ।ग्रामीणो की मांग है कि पुलिस अपनी गश्त बढाए और चोरो पर शिकंजा कसे ताकी चोरीयो पर अंकुश लग सके।