राउरकेला को अलग जिला बनाने की मांग तेज
राउरकेला कांग्रेस कमिटी ने राउरकेला को जिला बनाने की मांग तेज कर दी है।राउरकेला कांग्रेस कमेटी ने राउरकेला, रघुनाथ पाली, बनई, और बिरमित्रापुर, विधानसभा को लेकर। राउरकेला को जिला बनाने की मांग की है। उन्होंने इसके पीछे यह भी तर्क दिया है कि बनई जो सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आता है, जिला मुख्यालय से 200 किलो मीटर की दूरी पर है, उसी तरह बीरमितरा पुर और राउरकेला से जिला मुख्यालय की दूरी 150 किलोमीटर है। जिससे लोगों का जाना आना मुश्किल होता है। राउरकेला जिला बन जाने पर जिला मुख्यालय नजदीक होगा और लोग यहाँ तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
इसलिए राउरकेला को एक अलग जिला बनाया जाए। इस बाबत राउरकेला कांग्रेस कमेटी की ओर से एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा गया है।





