गलत तरीके से रेलवे फाटक पार कर रहे पिता पुत्री की मौत
रेलवे के बंद फाटक को गलत तरीके से पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से बाप बेटी की मौत।
सुंदरगढ़ जिले के औद्योगिक क्षेत्र कलूंगा में रेलवे क्रासिंग में बने बंद फाटक को गलत तरीके से पार करने के कारण एक सवारी ट्रेन की चपेट में आकर स्कुटी से जा रहे बाप बेटी की मौत हो गई।
सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार राउरकेला सेक्टर 2 के सुशीलावती महिला महाविद्यालय में इंटर की पढा़ई कर रही छात्रा मुनमुन सिह अपने पिता शंभू सिंह के साथ स्कुटी से कही जा रही थी, मार्ग में पड़ने वाला कलूंगा स्थित रेलवे फाटक बंद होने के कारण दोनो पिता पुत्री उसे गलत तरीके से पार कर रहे थे इतने में अचानक एक ट्रेन (इस्पात एक्सप्रेस) वहाँ से गुजरी जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही दोनो की मौत हो गई।





