तीन वाहनो से टकराई बस पाँच घायल

तीन वाहनो से टकराई बस पाँच घायल

सुंदरगढ़ से राउरकेला को जोड़ने वाली दस नंबर राजपथ में राजगांगपुर थाना अंतर्गत आनेवाले कांसबहाल पुलिस चौकी के पास एक सड़क दुर्घटना में पाँच लोग जख्मी हो गए, जिसमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, हालात की गंभीरता को देखते हुए तीनो को जयप्रकास अस्पताल ले जाया गया। 
सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना एक नीजी बस के अन्य वाहनो से टकराने के कारण हुई, यह बस पहले एक ईट ले जा रहे ट्रक को ठोकर मारते हुए आगे निकली उसके बाद एक कार और फिर एक आटो रिक्शा को ठोकर मारी।