जेएमएम को जिला में मजबूत करने की तैयारी
राजनैतिक संगठन झारखंड मुक्ति मोर्चा ओड़िशा में अपना पकड़ मजबूत करने के लिए अगामी पंचायत चुनाव में ताकत झोकने की तैयारी में जुट गई है। और सुंदरगढ़ जिले में जिला परिषद के पद के लिए पूरी मजबूती से मैदान मे़ अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।
इसके लिए झीरपानी के साइनिंग क्लब में जेएमएम के जिला अध्यक्ष पतरस एक्का की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई ।
इस बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें आगामी तीसरे सप्ताह में जेएमएम के ओड़िशा प्रमुख अंजली सोरेन का कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।
पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी की इकाईयो , झारखंड युवा मोर्चा, झारखंड छात्र मोर्चा, झारखंड महिला मोर्चा, झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा आदि को मजबूत करने के लिए भी बिस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर पतरस एक्का ने कहा कि हमारी पार्टी जल, जंगल और जमीन को दलालों के हाथों से बचाने की कोशिश हमेशा करती रहेगी।
संगठन के सचिव लेथा तिर्की एवं सिपरियन किरो पेशा कानून का हवाला देते हुए कहा कि इसे लागू करने से ही आदिवासीयों के हितों व संस्कृति की रक्षा हो पाएगी।
इस बैठक में पतरस एक्का ( जिलाअध्यक्ष),हरान बागे (पश्चिमी क्षेत्र), जीतूं माहतो,चारलेस किरो,पटेल बार्ला,चारो करवा, रंजीत कश्यप,जुल जोजो,एम.डी. जोलेन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।





