ईरान के पोत पर कार्यरत मनोहरपुर के युवक की मौत

युवक के शव को गृह नगर लाने की गुहार एवं मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जाँच की मांग

ईरान के पोत पर कार्यरत मनोहरपुर के युवक की मौत
ईरान के पोत पर कार्यरत मनोहरपुर के युवक की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर के युवक की ईरान में मौत, परिजनों ने शव लाने के लिए लगाई गुहार,,ईरान की शिपिंग कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे अहलाद नंदन महतो।

मनोहरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर के तरतरा गांव निवासी रामनन्दन महतो के पुत्र अह‌लाद नन्दन महतो की ईरान में मौत हो गई. अह‌लाद नन्दन महतो ईरान की शिपिंग कंपनी बीएनडी यात शिप मैनेजमेंट सर्विसेज में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था. पिता रामनन्दन महतो ने मनोहरपुर थाना व सांसद जोबा माझी को पत्र लिखकर पुत्र के शव को भारत लाने का आग्रह किया है. साथ ही मामले की जांच कराने की मांग की है. पिता ने बताया कि उनका पुत्र अह‌लाद नन्दन महतो वर्ष 2024 में ईरान गया था. 28 मार्च को कंपनी के कर्मियों ने फोन कर बताया कि शिप के अंदर ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में उसकी मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि चार दिन बाद भी पुत्र का शव अब तक भारत नहीं लाया गया है. इधर, सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने विदेश मंत्री सुब्र‌ह्मण्यम जयशंकर को पत्र लिखकर मामले की जांच करने व शव को भारत लाने के. साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने का भी आग्रह किया है.

Files