सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की सिरकत

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की सिरकत

उर्मीला परमानिक (संवाददाता) 

चुनाव नजदीक आते ही अचानक से सभी दलो के नेता जनता को लुभाने और वोट वटोरने की जूगत में लग गए है। एक ओर जहाँ बिपक्षी पार्टीयाँ सतारुढ़ दल की नाकामियाँ चुन चुन कर गिना रही है वही सतासीन दल के नेता अपने कार्यो को बढ़चढ़ कर जनता के सामने पेश कर रहे है। 
इसीक्रम में झारखंड की मुख्य राजनैतिक और सतासीन पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा भी चुनाव नजदीक आते ही रोजगार नियुक्ति योजना,और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को आरंभ कर गति देने में लगी है। इस कार्यक्रम के तहत झामुमो के नेता व मंत्री पंचायत स्तर पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर जनता से उनकी समस्या सून रही है और उसके सामाधान की ओर कदम बढा रही है।  इसीक्रम में आज बोकारो के चास प्रखंड़ में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम मे सीरकत की और जनता से रूबरू हुए।