एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

गुरुवार को ग्राम तरतरा खजूरवोन में एक दिवसीय उरांव समाज का फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया ।जिसमें तरतरा की टीम प्रथम स्थान पर और द्वितीय स्थान पर टीम सरना रही । 

मेन ऑफ सीरीज  खिलाड़ी परदेसी मिंज, बेस्ट ओल्कीपर राजू तिग्गा, बेस्ट डिफेंडर के लिए बेंजामिन टोप्पो को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ढ़ीपा पंचायत के मुखिया अशोक बंदा  खेल प्रेमीयों को संबोधित करते हुए उत्साहित किया।

आदिवासी सरना समिति के तिरला पहाड़ा राजा करमा केरकेट्टा, सोमरा मिंज, प्रमोद केरकेट्टा, सुकरा केरकेट्टा, लखीराम तिग्गा, गुरेश बंदा अजय  केरकेट्टा, रमेश केरकेट्टा, भागीरथी केरकेट्टा, दुर्गा मिंज, ज्ञान केरकेट्टा, फागू केरकेट्टा, सुकरा मिंज, सूरज तिर्की, करमा केरकेट्टा और  उरांव समाज के लोगों ने इस प्रतियोगिता में अहम योगदान दिया ।