दो ट्रक मालिक संघ का विवाद पहुँची थाने
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर में ट्रक मालिक संघ के सभापति के नाम से गैरकानूनी तरीके से चंदा वसूलने का मामला थाने पहुंचा। ट्रक मालिक संघ ने थाने में शिकायत की है कि कोई उनके नाम का उपयोग कर सदस्यों से चंदा उगाही की है।
यह विवाद आंचलिक ट्रक मालिक संघ और तालचेर ट्रक मालिक संघ के बीच उस समय उपजा जब आंचलिक ट्रक मालिक संघ के सभापति मानस रंजन आचार्य थाने में एक लिखित शिकायत दी कि उसके नाम से किसी ने चंदा उगाही की है,इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है। इसके बाद दो ट्रक मालिक संघ के बीच बढ़ते विवाद ने उग्र रूप ले लिया।
संघ के सभापति का आरोप है कि ट्रको से हस्तलिखित रसीद देकर 500 से 600 रूपये वसूला गया है,यह आरोप तालचेर ट्रक मालिक संघ के सभापति आंचलिक ट्रक मालिक संघ के सभापति पर लगाया है।
ट्रक मालिक संघ के संपादक प्रकाश महाराणा ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस मामले का निपटारा सही तरीके से ना किया गया तो आगामी दिनों में थाने का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।





