कोरोना संक्रमितों एवं जरुरतमंदों के बीच अवश्यक सामग्रीयों का बितरण

कोरोना संक्रमितों एवं जरुरतमंदों के बीच अवश्यक सामग्रीयों का बितरण

अनुराग अचार्य (संवाददाता)

तालचर : अनुगुल जिला के तालचर में बिशिष्ट समाजसेवी बिभूति साहू संधरोध में रहने वाले गरीब तबके के कोरोना संक्रमितो,तथा खाद्यान अभाव ग्रस्त जरुरतमंदों के बीच सूखे खाद्यपदार्थों,मास्क,सेनिटाइज़र,स्प्रे मशीन,साबुन इत्यादि, का बितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ उपजिलापाल बिश्वरंजन रथ के द्वारा किया गया |

श्री साहू द्वारा तालचर उपखंड प्रशासन, एवं विभिन्न अनुष्ठानों के बीच इस खाद्यपदार्थों का वितरण किया गया | इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को निरंतर किये जाने के कारण उपजिलापाल श्री रथ ने समाजसेवी बिभूति साहू कि प्रशंसा की |श्री साहू ने आह्वान किया है कि इस कोरोनाकाल में कोरोना रोगियों,और जरुरत मंदों कि मदद के लिए आगे आकर हाथ बटाएं |