युवक के हमले से युवती घायल
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
युवक ने युवती पर किया जानलेवा हमला लोहे की छड़ से वार कर युवती को किया घायल।
सुंदरगढ़ जिले के बडगांव थाना क्षेत्र के गंगाजल गांव में एक लड़की पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है। खबरों के मुताबिक गंगाजल गांव की रश्मिता टोप्पो अपनी मौसी की बेटी को सुबह स्कूल छोड़कर घर लौटते समय उसी गांव के रंजीत लकड़ा नाम के युवक ने रश्मिता के सिर के पिछले हिस्से पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। जिससे रश्मिता का सर फट गया, वह नीचे गिर गई। जैसे ही हमलावर ने फिर से हमला करने की कोशिश की, रश्मिता हमले से खुद को बचाने के लिए चिल्लाते हुए घर भागी बाद में गांव की एक महिला ने उसकी मदद की और उसे घर ले गई।
परिजन युवती को लेकर कुतरा सरकारी अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे कुतरा सरकारी अस्पताल से सुंदरगढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहाँ उसे भर्ती कराया गया था।
ऐसा प्रतीत होता है कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टर ने उसे फिर से बुर्ला अस्पताल भेज दिया। वहीं रश्मिता ने बडगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर बडगांव थाना में केश न 140/22 के तहत मामला दर्ज कर भारतीय दंड़ संहिता की धारा 341,323,324,294,506 तहत एफ आई आर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है परिजनों के द्वारा अभियुक्त पर उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है वही प्रशासन की ओर से अभियुक्त को थाने बुलाकर थाने से ही जमानत दे दी गई है ।





