घर का ताला तोड़कर हुई साढे तीन लाख की चोरी
लखन लोहार (संवाददाता)
रेल नगरी बंडामुंडा़ के घरों में सिल सिलेवार तरीके से हो रही है चोरी। चोर अब भी कानून की पकड़ से दूर ।
एक कहावत है "आंख बंद और डब्बा गायब" ।इस कहावत को चरितार्थ होता बंडा़मुंडा़ में देखा जा सकता है। बंडामुंडा़ में ज्यादातर लोग नौकरी पेशा है, जिसमें रेलवे कर्मचारियों की तादात सबसे अधिक है। नौकरी के दौरान अक्सर उनके घर पर कोई नही होता जिसका फायदा उठाकर चोर उचक्के उनके घरों के सामान चुरा ले जा रहे है।
ऐसी ही एक घटना बीती रात बंडामुंडा़ के सी सेक्टर में घटित हुई है।
रेलवे कर्मचारी राजीव नारायण विश्वकर्मा के क्वाटर नंबर सी/184 में घर में किसी के ना होने का फायदा उठाकर चोरो ने घर के मुख्यद्वार का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे, उस वक्त घर के मुख्यद्वार के ऊपर बल्ब जल रही थी जिसे चोरों ने निकाल लिया और घर के अंदर प्रवेश कर अंदर रखे दो अलमारियों को तोड़कर उसमें रखे जेवरात, रूपये, व दस्तावेज चुरा ले गए।
इस क्वाटर में रहने वाले श्री विश्वकर्मा के अनुसार सोने की चैन, कान की बाली, लोकेट, चादी की बिछिया, फायल मोबाइल, नगदी समेत कुल 3.5 लाख की चोरी हुई है। इस घटना की जानकारी पुलिस स्थानीय थाना में दी गई है। पुलिस घटना स्थल का मुयायना कर जाँच कर रही है।





