आइईडी धमाके से घायल जवान जिले में बढ़ रही है नक्सली गतिविधियाँ

आइईडी धमाके से घायल जवान जिले में बढ़ रही है नक्सली गतिविधियाँ

झारखंड के पश्चिम सिंघभुम जिला में स्थित गोईलकेरा थाना क्षेत्र में आनेवाले इचाहातू के जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान मोटरसाइकिल में गश्त के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आई.ई.डी. बम की चपेट में आने से घायल हो गया। 

यह खबर झारखंड के सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। मीडिया खबरों से मिल रही जानकारी के अनुसार केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान इचाहातू में गश्त के दौरान आईइडी बम की चपेट में आने से से घायल हो गया है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 65 बटालियन का एक जवान इचाहातू में नक्सलीयो के खिलाफ चला रहे सर्च आपरेशन के दौरान गश्त कर रहे थे यह जवान साइतबाग शिविर से निकलकर इचाहातू गाँव पहुँचे थे। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा इस घटना की पुष्टि की गई है। घायल जवान को पहले चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हे हेलिकप्टर द्वारा राँची ले जाया गया। 

पिछले कुछ सालों से कुछ महिनो के अंतराल पर झारखंड के पश्चिम सिहभूम जिला से नक्सली गतिविधियों की खबरें मिलती रही है। यह गतिविधियाँ मुख्यतः चक्रधरपूर से गोइलाकेरा के बीच ही घटित हुई है,जिसमें दो बार रेलवे पटरी उड़ाने की घटना को अंजाम दिया गया है और अब केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानो को निशाना बनाने की घटना। 

इसमें कोई शक नही की वर्तमान समय में पश्चिम सिहभूम जिले में  नक्सली गतिविधियाँ बढ़ती चली जा रही है या नक्सली गतिविधियों को बढा़वा मिल रहा है।