नाई समाज के अध्यक्ष चुने गए राजकिशोर ठाकुर

नाई समाज के अध्यक्ष चुने गए राजकिशोर ठाकुर

नाई समाज मनोहरपुर के अध्यक्ष बने राजकिशोर ठाकुर, यह निर्णय नाई समाज द्वारा एक बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से लिया गया। अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही प्रखंड कमिटी का भी गठन किया गया।

 मनोहरपुर : मनोहरपुर के नरसिंह आश्रम में नाई समाज कि नयी कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक कि अध्यक्षता गोवर्धन ठाकुर ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति से कर सर्वसम्मति से प्रखंड  कमिटी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष राजकिशोर ठाकुर , उपाध्यक्ष अजय ठाकुर,सचिव गणेश नापित , मुकेश नापित ,कोषाध्यक्ष विकास ठाकुर, शंकर ठाकुर को बनाया गया । वही कार्यकरणी समिति में गोवर्धन ठाकुर, सुरदीप ठाकुर, रितेश नापित ,राकेश शर्मा, अरविंद कुमार, संजय ठाकुर ,कमलेश शर्मा, रोनाक शर्मा, नितेश ठाकुर, दशरथ ठाकुर को बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राजकिशोर ठाकुर ने कहा कि हमारे समाज के लोग आज भी बहुत पिछड़े हैं और उन्हें सक्षम बनाने के लिए संगठन में एकता बहुत जरूरी है। समाज के सभी लोगों को एक साथ होकर चलना है । और प्रखंड कमिटी को मजबूती से लोगों को जोड़ना है । इस मौके पर काफी संख्या में नाई समाज के लोग उपस्थिति थे।