एनएसजी के सुरक्षा घेरे में होगी अयोध्या
उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम की भव्य मंदिर न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा आस्था का केंद्र बनता जा रहा हैं। हर दिन यहाँ लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँच रहे है। हवाई और रेलमार्ग से जुड़ने की वजह से रोजाना यहाँ सीधे विदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। जाहिर हैं दिन प्रतिदिन बढ़ती भक्तों की इस संख्या से मंदिर की सुरक्षा पर भी ख़तरा मंडराने लगा हैं।
खतरे के इन्ही आशंकाओं को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर को लेकर बड़ा फैसला लिया हैं। जानकारी के मुताबिक़ केंद्र की मोदी सरकार अयोध्या में देश के सबसे निपुण सुरक्षा बल एनएसजी अर्थात नेशनल सिक्योरोरिटी गार्ड् का हब बनाने जा रही हैं।
यह फैसला केंद्र सरकार की ओर से लिया गया है कि अयोध्या में एनएसजी कमांडो की तैनाती की जाएगी। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, अयोध्या में राम भक्तों की सुरक्षा के लिए एनएसजी कमांडो की तैनाती की जाएगी। आतंकी हमलों जैसी स्थिति से निपटने के लिए विशेष रूप से इस योजना पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इसे जमीन पर उतारने की तैयारी की जा रही है।
गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या में एनएसजी का इंटीग्रेटेड हब बनाया जाएगा। आतंकी खतरों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने यह योजना बनाई गई है। राम मंदिर और रामभक्तों की सुरक्षा के लिए अयोध्या में ब्लैक कैट कमांडो की तैनाती की भी बात भी की जा रही है। आतंक विरोधी और अपहरण विरोधी अभियानों का नेतृत्व एनएसजी को सौंपा जाएगा। वह किसी भी ऑपरेशन को अंजाम देंगे।





