60 लीटर देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
राउरकेला आबकारी विभाग ने झीरपानी पुल के पास एक स्कूटी से देशी महुआ शराब ले जाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
अबकारी बिभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिसरा थाना क्षेत्र के लाकोई ग्राम निवासी देवराज कुंभार एक स्कूटी क्रमांक ओ.आर 14 भी 4775 में 60 लीटर महुआ शराब लेकर जा रहा था कि झीरपानी पुल के पास अबकारी बिभाग ने उसे गिरफ्तार कर लिया।





