भदेख दिवारा ग्राम पंचायत चढ़ी भ्रष्टाचार के भेंट

भदेख दिवारा ग्राम पंचायत चढ़ी भ्रष्टाचार के भेंट

केवल कागजों में कराया गया विकास कार्य जमीनी स्तर पर शून्य,

कुठौंद जालौन, विकासखंड कुठौंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भदेख दिवारा में ग्रामीणों ने बताया और मौके पर जाकर देखा कि अमृत सरोवर तालाब का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है और उसका भुगतान भी हो चुका है और मौके पर देखा गया तो वह सूखा पड़ा हुआ है ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जितने भी हैड पम्प के रिवोर कराए गए हैं वह सब फर्जी तरीके से कराए गए हैं और जो कुओ का जीड़ो धार कराया गया है वह भी सब फर्जी तरीके से कागजों में कराया गया है जबकि ग्राम पंचायत में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है जितना विकास कार्य कराया गया है वह सब केवल कागजों में कराया गया है जबकि जमीनी स्तर पर अगर देखा जाए तो कहीं भी विकास कार्य नहीं कराया गया है मौके पर देखा गया तो काफी दिनों से नाला खुदा पड़ा है उसका अभी तक निर्माण कर शुरू नहीं कराया गया है जबकि वहां उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही ठेकेदार हैं तो उन्होंने हमेशा की तरह इस बार भी कागजों में निर्माण कार्य करा कर अपना भुगतान करा लिया होगा ग्रामीणों ने यह भी बताया है महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत कराए गए कच्चे निर्माण कार्य केवल कागजों में ही कराए गए हैं जबकि जमीनी स्तर पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया गया है अगर जांच आती है तो वह फर्जी तरीके से दूसरे के खेतों पर जाकर निमार्ण कार्य दिखा देते हैं सच्चाई यह है कि अगर मौके पर देखा जाए तो सभी निर्माण कार्य केवल कागजों में कराया गया है लेकिन जांच करने कौन जाए सक्षम अधिकारी सभी अपना कमीशन लेते हैं इसलिए ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों ने कई बार निर्माण कार्यों की शिकायत की लेकिन मौके पर अभी तक कोई सक्षम अधिकारी जांच करने नहीं आया क्योंकि वह पहले ही अपना कमीशन ले लेते हैं जबकि योगी सरकार उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त करना चाहती है लेकिन उन्ही के द्वारा नियुक्त किए गए अधिकारी इस समय भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचा रहे हैं।