पर्यावरण के प्रति सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को किया जागरूक
सीआरपीएफ की पहल से पर्यावरण के लिए जीवन शैली अभियान,,,सुदूर वनांचल में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों का दिखा जबरदस्त उत्साह,,
नितिन सिन्हा (संपादक - खबरसार)
बीजापुर: दक्षिण बस्तर के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर के केरलापाल में "पर्यावरण के लिए जीवन शैली (l)" कार्यक्रम का आयोजन सीआरपीएफ के द्वारा किया गया।
इस अभियान कार्यक्रम में भाग लेने वाले ग्रामीणों का उत्साह देखते बना। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवक,बच्चे और महिलाएं उपस्थित हुई।
कार्यक्रम स्थल पर दिनांक 26/मई/2023 को 'जी / 165' बटालियन द्वारा सहा0 कमाण्डेंट प्रफुल्ल मेडसीकर की उपस्थित मे केरलापाल में भारत सरकार द्वारा चलायी गयी मुहीम पर्यावरण के लिए जीवन शैली (lifestyle for environment ) के बारे में भिन्न- भिन्न गांवों से जैसे केरलापाल, बोदागुडा, समसेट्टी, चिकपाल, पटेलपारा, दुरमापारा, मुंडपल्ली आदि से आये हुये लगभग 150 की संख्या में ग्रामीण, बच्चे एंव महिलाओ को सरकार के द्वारा चलायी गयी इस मुहिम के बारे मे भली-भाती प्रकार से समझाया गया।
फिर एक रैली निकाल कर आम जन को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया। इससे ग्रामीणों में केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के प्रयासों के प्रति काफ़ी उत्साह और स्नेहभाव देखने को मिला।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि के0रि0पु0बल 165 बटालियन के द्वारा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमो का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों के साथ आपसी विश्वास को बढ़ाने एंव उन्हे सरकार के द्वारा चलायी जा रही मुहिम से जोडकर रचनात्मक कार्यक्रमो में उनकी सहभागिता बढाने के लिये किया जाता रहा है।
अयोजित कार्यक्रम में सक्रिय भागदारी और उपस्थिति निभाने के लिये समवाय अधिकारी जी / 165 बटालियन के द्वारा सभी ग्रामीणों,पत्रकारो, गाव के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आभार प्रकट किया गया। उनके द्वारा ही आभार प्रदर्शन के उपरान्त ही कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।





