लेवी नहीं तो काम नहीं पोकलेन में लगा दी आग

माओवादी संगठन पीएलएफआई का उत्पात, तालाब निर्माण कार्य में लगे पोकलेन को किया आग के हवाले,बैनर लगाकर ली जिम्मेदारी

लेवी नहीं तो काम नहीं पोकलेन में लगा दी आग

झारखण्ड राज्य में स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले रेंगालबेड़ा में पीएलएफआई माओवादियों ने तालाब निर्माण कार्य में लगे पोकलेन में आग लगा दी। यह घटना रविवार-सोमवार की आधी रात की बतायी जा रही है। घटना के बाद मजदूरों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है, सारे मजदूर निर्माण स्थल से डरकर भाग गये हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएलएफआई माओवादियो का एक समूह तालाब निर्माण स्थल पर पहुंचा और पोकलेन में आग लगा दी।

आग लगाने से पोकलेन पूरी तरह जल गया है। पोकलेन मशीन में आग लगाए जाने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सोमवार सुबह पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस इस घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।पोकलेन जलाने के बाद पीएलएफआई माओवादियो ने घटना स्थल पर एक बैनर लगाया है। इस बैनर के माध्यम से पीएलएफआई उग्रवादियों ने घटना की जिम्मेदारी ली है।

जिसमें लिखा है कि ”संगठन से संपर्क किए बिना कोई भी काम किया गया तो फौजी कार्रवाई करेगी।” इस घटना के बाद लोग डरे हुए हैं।तालाब निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी भाग गये हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मानें तो मामला लेवी से जुड़ा है। लेवी मांगने के लिए ही पीएलएफआई उग्रवादियों ने पोकलेन में आग लगाई है और फिर बैनर लगाया है।इस क्षेत्र में काम कराने के नाम पर चाहे भाकपा माओवादी हो या पीएलएफआई माओ संगठन, दोनों लेवी चाहते हैं।लेवी नहीं देने के कारण पहले भी संगठन द्वारा निर्माण कार्य में लगे वाहनों और मशीनों को आग के हवाले किया जा चुका है। 

ऐसे में राज्य में विकास कार्य कैसे हो पायगा यह बहुत बड़ा प्रश्न है।