ड्रग्स के साथ पाँच गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त तक कब पहुंचेगी पुलिस

ड्रग्स के साथ पाँच गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त तक कब पहुंचेगी पुलिस

रामष्रवेश चौधरी (संपादक)

ड्रग्स के कारोबारियों मैं लिफ्ट पांच छोटे अभियुक्त को पुलिस ने  गिरफ्तार कर किया  कोर्ट चालान।

सुदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर  में  रविवार को राजगांगपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हांथ लगी है । गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ड्रग्स कारोबार में लिप्त पांच छोटे कारोबारीयो को पकड़ने में कामयाब हुई है ।

थाना प्रभारी बिबत्स प्रधान की अगुवाई में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर ड्रग्स के कारोबार में लिप्त पांच आरोपियों को पकड़ा है । पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 ग्राम 600 मिलीग्राम टर्की जब्त करने सहित उनके पास से 8700 रुपए नगदी सहित दो मोटरसाइकिल जब्त किया है ।

शहर में युवाओं में बढ़ते नशे की लत के कारण विगत कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है आए दिन चोरी की घटना सामने आ रही है,  बार-बार छोटे कारोबारियों को तो पुलिस पकड़ रही है, साल भर में कई ड्रक्स कारोबारियों को पकड़ा गया लेकिन मुख्य अभियुक्त अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है जिससे यह धंधा खूब फल-फूल रहा है अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक ड्रग्स के मुख्य सरगना तक पहुंचती है ? या यह केवल खानापूर्ति की जा रही है यह सवाल पुलिस के लिए किसी चुनौतियों से कम नहीं है ।