बीयर से लदा ट्रक संतुलन खोने के कारण सड़क पर पलट गया।
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर कस्बे में रमाबहाल टोल गेट से कुछ ही दूरी पर बीयर ले जा रहा कंटेनर ट्रक संतुलन खोने के कारण सड़क पर पलट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सखालिन से बीयर ले जा रहा एक कंटेनर ट्रक आज संबलपुर से राउरकेला की ओर जा रहा था कि संतुलन खोने के कारण रामबहल टोल गेट से थोड़ी दूरी पर सड़क पर पलट गया। पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंचकर हाइड्रा के मदद से ट्रक को हटाया इस घटना में चालक दल को सुरक्षित बताया जा रहा है।





