कवि गंगाधर मेहर की जयंती मनाई गई

कवि गंगाधर मेहर की जयंती मनाई गई

राउरकेला शहर के प्रगतिशील साहित्य संस्थान उड़िया भाषा विकास मंच कि ओर से कवि गंगाधर मेहर की जयंती मनाई गई । उनके जीवनी और कार्यों पर चर्चा करने के लिए राउरकेला के सेक्टर 14 स्थित सामुदायिक केंद्र के पास स्वाभाव कवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कर कार्यक्रम कि शुरुआत कि गई। मंच के महासचिव अर्थत्रण महापात्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकार महेंद्र मिश्रा, शिक्षक चंद्रशेखर पाईकराई, कवि कुंजबिहारी राउत, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार बिशोई और संतोष कुमार गौड़ा ने भाग लिया।  अतिथियों ने अपने भाषणों में कहा कि जीवन में चाहे कितने ही दुख क्यों न आए, जीवन सुंदर है, यह भाव प्रकृति के साहित्य में मिलता है।  भाषाई राज्य को आकार देने में उनकी भूमिका पर भी चर्चा की गई।  अन्य लोगों में भगवान पांडा, छोटू महतो, जगदीश साहू, बलराम साहू, सोमा बरला और देवव्रत दास उपस्थित थे।  अंत में महासचिव श्री महापात्रा ने प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।