जल रही है कोयलारी
अनुराग अचार्य ( संवाददाता )
जल रही है करोडो की संपत्ती संवंधित विभाग लापरवाह।
ओडिशा में अनुगुल जिला के तालचर में स्थित है कोयले की अनेको खुली खाने । इन खानो मे फिलहाल आग लगी हुई है, इस आग से करोडो के कोयले यूँ ही धू-धू कर जल रही है।
कोयला जलने की वजह से आसपास के अंचलो मे भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
आसपास के अंचलवासी आग की तपिस से व्याकुल है।
गरमी के मौसम में वगल में जलता हुआ टनो कोयला और उससे निकलने वाली ताप स्वाभाविक है कि आसपास के अंचलो में भी तपिस का प्रभाव पड रहा है, जिससे अंचल में मौसम से ज्यादा गरमी महसूस की जा रही है।फलस्वरूप आसपास के लोगो का जीवन दूभर हो गया है।
आश्चर्य की बात यह है की संबन्धित कंपनी एमसीएल के पास अपना अग्नीशामक दस्ता मौजूद है फिर कंपनी इस आग को बुझाने में दिलचस्पी क्यो नही दिखा रही है।
कोयले की ये खाने राज्य और केंद्र सरकार को करोडो रुपये का राजस्व देती आइ है फिर भी सरकारी अधिकारीयो का इस आग की ओर ध्यान ना देना चिंता का बिषय है |





