मनोहरपुर डिग्री कालेज के कू प्रबंधन से क्षुब्ध छात्र छात्राओं का विरोध प्रदर्शन
आज शनिवार के दिन पश्चिम सिंहभूम जिला के मनोहरपुर डिग्री कालेज में अध्ययन करने वाले छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के बैनर तले कालेज के कू प्रबंधन के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, डिग्री कॉलेज मनोहरपुर इकाई के बैनर तले आज दिन शनिवार से डिग्री कॉलेज मनोहरपुर में सैकड़ो छात्र छात्राओं द्वारा अनिश्चितकालीन तालाबंदी किया गया। छात्रों की मांग है कि उन्हें कालेज में अध्ययन हेतु मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाए, जिसके अभाव में छात्रों को पठन पाठन में कई तरह के असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
छात्रों ने बताया की पिछले लगभग 2 माह से डिग्री कॉलेज मनोहरपुर में प्राचार्य का पद रिक्त पड़ा हैं जिस पर कोल्हान विश्वविद्यालय का ध्यान नहीं है, इसके अलाव यहाँ 60 कंप्यूटर है लेकिन आज तक ना तो कंप्यूटर शिक्षक की नियुक्ति की गई और ना ही उस पर किसी तरह का पहल किया जा रहा है।इस कालेज में पेय जल की सुविधा भी नहीं है इन्हीं सब मूलभूत असुविधाओं को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मनोहरपुर के द्वारा डिग्री कॉलेज मनोहरपुर को अनिश्चितकालीन तालाबंदी किया गया है, क्योंकि छात्रों को कालेज में प्राचार्य ना होने से कई सारी असुविधाओं से गुजरना पड़ रहा है।

छात्रों का कहना है कि बिना पाठ-पाठन किए अगर डिग्री मिल भी जाती है तो ऐसी डिग्री का हम क्या करेंगे। इसलिए हम लोग चाहते हैं कि जब तक इस कॉलेज में शिक्षक नियुक्त नहीं किया जाता है और प्राचार्य की नियुक्ति नहीं की जाती है तब तक कॉलेज बंद रहेगा। हमारी मांगे पूरी होने पर डिग्री कॉलेज मनोहरपुर का ताला खोला जाएगा।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य तुलसी महतो ने कहा कि डिग्री नहीं शिक्षा चाहिए जब हमारे पास शिक्षा होगी तब हम डिग्री के लायक होंगे। विद्यार्थीयों के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए । उसके बाद कॉलेज का ताला खोलने पर विचार किया जाएगा। अन्यथा केवल भवन बनाना राज्य के पैसों की भी बर्बादी होगी और विद्यार्थियों का भविष्य भी अंधेरे में चल जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अविनाश कुम्हार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुलसी महतो, कोल्हान विभाग संगठन मंत्री दुर्गा बोदरा गोबिंद, एवं सैकड़ो छात्र-छात्राच शामिल रहे।






