अवैध शराब निर्माण पर आबकारी विभाग की बड़ी कारवाई

अवैध शराब निर्माण पर आबकारी विभाग की बड़ी कारवाई
अवैध शराब निर्माण पर आबकारी विभाग की बड़ी कारवाई

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर आबकारी विभाग द्वारा 4,500 लीटर सड़ा महुआ  और 250 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की गई।

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर आबकारी विभाग ने सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर प्रखंड अंतर्गत कुतुनिया पंचायत में सोनाखान वन नहर से 4500 लीटर सड़ा महुआ और 250 लीटर देसी शराब जब्त की है।यह छापेमारी राजगांगपुर आबकारी विभाग की ओर से की गयी है। आबकारी विभाग के आने की सूचना मिलने पर अवैध शराब निर्माण में शामिल आरोपी वहाँ से फरार हो गए। 

इस छापेमारी को लेकर तरह तरह कि अटकले लगाई जा रही है,वही कुछ लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग की मासिक आमदनी बंद होने पर इस तरह की औचक छापे मारी की जाती है। आबकारी विभाग को अपने क्षेत्र के अवैध शराब बनाने वालों की सारी जानकारी होती है। लेकिन छापा उसी जगह मारी जाती है जहां से मासिक आमदनी मिलनी बंद हो जाती है, या उस नये ठिकानो पर जहाँ बिना मासिक तय किए ही कारोबार शुरू कर दिया जाता है।

आज हुई छापेमारी को लेकर भी स्थानीय लोगो से कुछ इस तरह की बाते सूनने को मिल रही है। फिलहाल अवैध शराब के ठिकानो पर आबकारी विभाग द्वारा की गई आज की कारवाई को बड़ी सफलता कही जाएगी इन सारी ठिकाने  पर उच्च स्तरीय छापेमारी कर अवैध शराब बनाने वालों पर उचित करवाई करने की आवश्यकता है ताकि पूरी तरह अवैध शराब का कारोबार बंद हो सके ।