जुआ सट्टा और नशाखोरी का विरोध करने वाले पर हमला एसपी के निर्देश पर हुई कार्यवाही
हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक)
राउरकेला को अपराध मुक्त करने का संकल्प लेने वाले राउरकेला पुलिस जिला के नये अधीक्षक मित्रभानू महापात्र की असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही होती नजर आ रही है।
इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बंडा़मुंडा़ में देखने को मिल रहा है। बंडा़मुंडा़ के बी सेक्टर में बर्षो से चले आ रहे सट्टाबाजी के गोरख धंधे में लिप्त लोगों को एक व्यक्ति के शिकायत पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब सभी जेल की हवा खा रहे है।
इस मामले में बंडा़मुंडा़,बोगदा बस्ती निवासी महेन्द्र कुमार मल्लिक उर्फ बाबू मल्लिक (46 वर्ष) पुत्र - स्वर्गीय परशुराम मल्लिक, द्वारा की गई शिकायत के अनुसार बंडा़मुंडा़ निवासी पंकज भगत और कुनाल थापा नामक दो व्यक्ति सेक्टर "बी"स्थित काली पुजा पंडाल में बिगत 4-5 वर्षो से जुआ और सट्टा का संचालन करते आए थे। यहाँ गाँजा और ड्रग्स भी पिया जाता था।
वर्तमान में यह गोरख धंधा काली मंड़प के पास 9 स्टार क्लब के पीछे बने एक किराए के मकान में संचालित किया जा रहा था (यह जानकारी श्री मल्लिक ने मीडिया को दी है) महेन्द्र कुमार मल्लिक द्वारा बार बार विनती किए जाने पर भी उन लोगों ने इस गैरकानूनी धंधे को बंद करने के वजाए उल्टे इसे ही धमकी देने लगे।
श्री मल्लिक द्वारा यहाँ सट्टा, जुआ और मादक पदार्थो के सेवन का बिरोध करने का सबसे बड़ा कारण यह था कि श्री मल्लिक 9 स्टार क्लब और माँ काली पूजा कमिटी के सदस्य है और इस परिसर में देवी काली माता का पूजा मंडप,9स्टार क्लब,और एक विद्यालय है,एवं कालोनी के लोगों के लिए आनेजाने का मुख्य रास्ता भी है। जिससे इस असामाजिक गतिविधियों का प्रतिकूल प्रभाव स्कूल में आनेवाले छोटे बच्चों,रास्ते से गुजरने वाले महिलाओं, युवतीयो पर अधिक पड़ रहा था। महेन्द्र कुमार द्वारा विरोध किए जाने पर भी बात ना बनी तो उन्होने फेसबुक पर क्लब के सदस्यों को संबोधित करके यह लिखकर पोस्ट किया कि हनुमान मंदिर में रंगाई नही होने पर सब ने आवाज उठाई पर माता काली पुजा पंडाल में सट्टा, जुआ, नशाखोरी हो रही है, पर किसी ने आवाज बुलंद नही की।

फेसबुक पर यह पोस्ट देखने के बाद पंकज भगत और कुनाल थापा श्री मल्लिक को फोनकर 19-06-2023 के दिन मिलने के लिए बुलाया।उस दिन 12.45 बजे जब महेन्द्र कुमार मल्लिक गणेश इलेक्ट्रीकल सोप के दूसरी तरफ खड़ा था उस समय पंकज भगत और कुनाल थापा वहाँ आये और धमकी दी की यह उसका व्यापार है इसमें दखल ना दे अन्यथा उसकी हत्या कर दी जाएगी। उसके बाद लाठी डंडे एवं अन्य हथियार लेकर वहाँ कई युवक आ पहुंचे और श्री मल्लिक के साथ मारपीट करने लगे। जिससे श्री मल्लिक के चेहरे और सीने में चोट लग गई।
इस घटना के बाद महेन्द्र कुमार मल्लिक राउरकेला के नये पुलिस अधीक्षक मित्रभानू महापात्र से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक ने श्री मल्लिक को ईलाज कराने की सलाह दी और बंडा़मुंडा़ थाने को इसपर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बंडा़मुंडा़ थाने में पंकज भगत, कुनाल थापा, रोहित भगत, विकास राउत, बाबू पटनायक, मिथलेस राउत, कृष्णा पूर्ती के विरूद्ध धारा 154 दंड़ प्रक्रिया संहिता के तहत, भारतीय दंड़ विधा की धारा 341,323,506,34, में मामला दर्ज कर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।।
इस मामले में कुछ विंदुओ पर बिचार किया जाए कि 4-5 वर्षो से देवी काली माता पूजा स्थल पर चल रहे इस अवैध कारोबार का स्थानीय लोगो द्वारा विरोध ना किया जाना, पीडित का विरोध करने पर उसके साथ मुख्य सड़क के किनारे मारपीट करना, उसकी हत्या की धमकी देना और पीडित का सीधे पुलिस अधीक्षक के पास जाना, ओर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बंडा़मुंडा़ थाने में मामला दर्ज किया जाना एक बात साफ कर देती है कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोग दबंग और अपराधी प्रवृत्ति के है जिन्हें स्थानीय पुलिस का सह प्राप्त था।





