अंग्रेज़ी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले थाना अंचलों में अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्रय की सूचना स्थानीय पुलिस को मिल रही थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंग्रेजी शराब के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनपर आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में ब्राह्मणी तरंग थाना में एक मामला थानाकांड़ संख्या,79 दिनांक 11.02.2025 यू/एस 52(ए)(आई) ओडिशा आबकारी अधिनियम दर्ज किया गया है । पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार दिन में गश्त के दौरान अतिरिक्त सहायक निरीक्षक एस.के. अमंता ने परमात्मा जय प्रसाद (36) पुत्र स्वर्गीय सरजू प्रसाद, ग्राम सिंगटोला,थाना ब्राह्मणी तरंग, राउरकेला, जिला सुंदरगढ़ के कब्जे से 180 मिलीलीटर प्रत्येक वाली सीलबंद हालत में रॉयल चैलेंज व्हिस्की की 18 बोतलें जब्त कीं, जब वह इसे लुंगेई क्षेत्र से लेकर जा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी का नाम- परमात्मा जय प्रसाद (36) के पुत्र स्वर्गीय सरजू प्रसाद, ग्राम सिंगटोला, थाना ब्राह्मणी .तरंग, राउरकेला, जिला सुंदरगढ़ है।
इसी तरह रघुनाथपाली थाना अंचल के देवगांव स्थित माँ फैमिली रेस्तरां में शराब बिक्रेता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्र से प्राप्त सूचना के अनुसार जब देवगांव के माँ रेस्तराँ में पुलिस गई तो उन्होने देखा कि रेस्तरां में 05 से 06 लोग इकट्ठा हुए हैं। पुलिस टीम को देखते ही वहां इकट्ठे हुए लोग मौके से भाग गए लेकिन विक्रेता को पकड़ने में पुलिस सक्षम रही जिसके बाद रेस्तरां की तलाशी ली गई।रेस्तरां की तलाशी के दौरान, पुलिस को रेस्तराँ से किंगफिशर प्रीमियम बीयर की 11 बोतलें मिलीं, जिनमें से प्रत्येक में 650 मीली लीटर बीयर थी। पूछे जाने पर बिक्रेता ने अपना नाम और पता रबी नाइक, 45 वर्ष, पुत्र जया नायक निवासी- डीएस मार्केट देवगांव, पीएस-रगुनाथपल्ली, राउरकेला, जिला-सुंदरगढ़ के रूप में बताया। पूछे जाने पर, वह इस तरह की विदेशी शराब बेचने के समर्थन में कोई कानूनी दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहा और कबूल किया कि, वह व्यक्तिगत तौर पर गलत तरीके से आर्थिक लाभ के लिए इसे आम जनता को बेच रहा था। चूंकि आरोपी रबी नाइक को स्पष्ट रूप से बिना किसी लाइसेंस या प्राधिकरण के शराब बेचते हुए पाया गया था, इसलिए उसे ओडिशा आबकारी अधिनियम की धारा 52 (ए)i के तहत गिरफ्तार किया गया है।






