कार्यशाला मे तीन दिन में हुई दो बार चोरी
निज संवाददाता -
बंडा़मुंडा़ के डी केबिन अंचल में स्थित बिसरा ब्लाक के गुड़गुड़ निवासी सहाबुद्दीन अंसारी के वेल्डिंग वर्कशाप में तीन दिन में दूसरी बार चोरी हो गई। सहाबुद्दीन अंसारी द्वारा थाने में दी गई शिकायत के अनुसार उनके कार्यशाला (वर्कशाप) से चार मोटर, एक कटर मशीन, एक वेल्डिंग मशीन, और दो ग्राइंडर मशीन चोरी कर ली गई है।





