मौके का फायदा उठाकर घर में चोरी करने के आरोप में एक गिरफ्तार
राउरकेला के सेक्टर 15 थाना अंतर्गत आनेवाले ई/66, सेक्टर-15 में, दिनांक. 26.12.2025 शाम लगभग 5.00 बजे जब घर के सभी लोग पूजा के लिए मंदिर गए थे और लगभग 8.45 बजे वापस लौटे तो उसके पता चला कि कुछ अज्ञात व्यक्ति घर का एस्बेस्टस तोड़कर उसके घर में घुस आए और 5 नग सोने की चूड़ियाँ, 1 जोड़ी सोने की कान की बालीयां, 1 जोड़ी चांदी की पायल और उसकी अलमारी से 5000 रु नगद चुरा ले गए।
जांच के दौरान उप निरीक्षक एस.आर.दाश ने आरोपी सौभाग्य नायक लिटू को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपने द्वारा किए गए अपराध के प्रति अपना अपराध कबूल कर लिया।
पुलिस सौभाग्य नायक उर्फ लिटू के घर पहुंची और 5 नग सोने की चूड़ियाँ, 1 जोड़ी सोने के कान की बालियां, 1 जोड़ी चांदी की पायल और उसके घर से 3800 रू.नगद बरामद किए।
इस चोरी के आरोप में
सेक्टर 15 थाना में थाना कांड़ संख्या, 19 दि. 27.02.2025 यूएस-331(4)/305 बीएनएस दर्ज कर की गई कार्यवाही के तहत सौभाग्य नायक लिटू (26) पुत्र प्रफुल्ल नायक, ग्राम-देइलाशी, थाना औल, जिला-केंद्रपाड़ा,पता- क्वार्टर नंबर-डी/293, सेक्टर-16, थाना सेक्टर-15, राउरकेला, जिला सुंदरगढ़ को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।





