हल्कि सी बारिश में ही घरों में घुसा पानी जिम्मेदार कौन
शहरी करण और बिकसित कालोनी का दुस्परिणाम क्या होता है यह हल्की सी बारिश ने बता दिया।
बसंती कालोनी के जी ब्लाक में हल्कि सी बारिश में ही बाढ़ की स्थिति बन गई। घरों में बारिश का पानी के साथ नाली का गंदा पानी भी समा गया। यह दृश्य और भी कई स्थानो पर देखने के लिए मिला।
इसके लिए जिम्मेदार कौन है,सरकार या जनता?
हम अपने घरों, बस्ती, कालोनी को पक्का करते जा रहे है। नतिजा यह होता है कि वहाँ की भूमि में पानी सोंखने की क्षमता नही रही। कालोनी की नालियों में आबादी के अनुसार निकलने वाली पानी को बहा ले जाने की क्षमता नही है। या नालीयाँ प्लास्टिक एवं अन्य कुडा़ कचरा से पट कर जाम हो गई है।





