92किलो गाँजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

92किलो गाँजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार दिनांक 21/07/2025 को चौकी वाड्रफनगर में चार आरोपियों के कब्जे से 92 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद होने पर चौकी में अपराध क्रमांक 137/25 धारा 120(b) ndps act कायम कर विवेचना में लिया गया था, तथा मौके से 04 आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

प्रकरण में आगे की विवेचना के दौरान गांजा को सुंदरगढ़ उड़ीसा से अंबिकापुर परिवहन करने वाले आरोपी जोगराज सिंह उर्फ जगराज पिता रणजीत सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी भोजपुर सुंदरगढ़ को घटना में प्रयुक्त गांजा परिवहन में ऑटो क्रमांक OD 16 M5387 को आरोपी के पेश करने पर जप्त किया गया आरोपी को दिनांक 30/07/2025 को माननीय विशेष न्यायाधीश न्यायालय रामानुजगंज में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।  प्रकरण में अन्य पहलुओं पर लगातार विवेचना जारी है, मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।