नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गया जेल
नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है।स्पेसल 26 फिल्म की तर्ज पर वाकायदा कंपनी के नाम से कार्यालय खोला गया और फिर विज्ञापन के माध्यम से रिक्तियों की जानकारी सार्वजनिक की गई।और जब बेरोजगार युवा उनके बुने जाल में फंस गए तो नौकरी देने के नाम पर पंजीयन राशी, नियुक्ति पत्र जैसे तरह तरह के नियमों के लिए उनसे मोटी रकम वसूली गई। इतना ही नही आवेदनकारीयों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर नौकरी संबंधी प्रशिक्षण देने का वादा किया जाता था। तो कई बार प्रशिक्षण के नाम भी रकम वसूली जाती थी।
यह घटना है रायगढ़ जिले का। इस गोरख धंधे का खुलासा तब हुआ जब रायगढ़ के बैकुंठपुर में रहने वाली अंशु यादव पिता स्वर्गीय बाल मुकुंद यादव (25 साल) द्वारा 26 नवंबर 2022 को थाना कोतवाली में इस धोखाधड़ी की लिखित रूप से प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
पीड़ित युवती के अनुसार सन् 2022 की अक्टूबर माह में शहर के कई जगह नौकरी संबंधी इश्तिहार दिवाल, खंभो में चिपके हुए थे । इश्तिहार देखकर जानकारी मिली कि नगर निगम कॉम्प्लेक्स में खुली किसी कंपनी के एक कार्यालय में युवतियों को रिसेस्निस्ट के पद पर भर्ती ली जा रही है । आंशू यादव का बताए पते साक्षात्कार हुआ और वह उस नौकरी के लिए चुन ली गई।
और वह खुशी खुशी कार्यालय जाने लगी। फिल्मी तर्ज पर कार्यालय का एक कर्मचारी प्रेम कुम्हार जो स्वयं को जियो लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी बताया,जिसने सुश्री यादव से ₹1,549 लेकर बजाज कंपनी का एक नियुक्ति पत्र दिया,जिसके अनुसार उसकी वेतन ₹16,500 था।सुश्री यादव के साथ उसकी चार सहेलियां भी नौकरी करना शुरू कर दी।
सभी युवतियो को प्रेम कुम्हार ने कंपनी के सहायक प्रबंधक सज्जाद अंसारी से मिलवाया जो कार्यालय में आकर काम देखता था। इन युवतियो को प्रशिक्षण में बतलाया गया था कि नौकरी के नाम पर कॉलर को बजाज कंपनी के तरफ से बात करते हुए रजिस्ट्रेशन फीस 1,549 रुपए लेने के ऑनलाइन स्कैनर भेजकर उनसे धन प्राप्त करना है।
एक महीने बाद प्रेम कुम्हार कार्यालय बंद कर भाग गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वे लोग कई लोगों से नौकरी दिलाने के लिए 1549 रुपए फीस लेकर उन्हें ठगा है ।युवतियो को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ और यह भी जान पाई की उन्हे दिया गया नियुक्ति पत्र फर्जी है।तो कोतवाली थाने में अपराध पंजीबद्ध करायी।
ठगी गई युवती की शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध अप.क्रमांक 1605/2022 ,भादावि की धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत मामला दर्ज कर इस अपराध को विवेचना में लिया गया ।
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से फरार आरोपी सज्जाद अंजारी के मुर्गी फार्म का व्यवसाय करना पता चला । आरोपी सज्जाद अंसारी को 23 जनवरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी आरोपी प्रेम कुम्हार का असली नाम असलम अंसारी निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश का होना बताया तथा एक और साथी का फरमान बताया । आरोपी सज्जाद अंसारी,पिता साहिद अंसारी ,उम्र 24 साल, निवासी बाजीनपाली, थाना जूटमिल, (रायगढ़)को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।





