अच्छे काम करने वाले पुलिस कर्मचारीयो को मिलेगा इनाम
सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ)
गांजा नष्टीकरण, चिटफंड, पेंशन प्रकरण सहित महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा, कार्यों में प्रगति लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा द्वारा अपने कक्ष में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की कार्य में दक्षता लाने के लिए सभी शाखा प्रभारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (आईयुसीएडब्ल्यू) निकिता तिवारी भी उपस्थित थी। अतिरिक्त पुलिस उपाधिक्षक द्वारा शाखा प्रभारियों से गांजा नष्टीकरण, चिटफंड, पुलिस तथा जनता विरुद्ध प्राप्त शिकायतों, पेंशन प्रकरण, सीसीटीएनएस, इनकम टैक्स कटौती, गये गुंडा बदमाश, पेंडिग जवाबदावा, महिला एवं नाबालिग संबंधी अपराधों तथा पारिवारिक सलाहकार केंद्र में काउंसलिंग के लिये आये प्रकरणों की समीक्षा कर प्रभारियों से प्रगति की जानकारी लेकर पत्रों के निराकरण के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देशन दिया गया है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय के कर्मचारियों को वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त होने वाले पत्रों को उनके तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के संज्ञान में लाकर समयसीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिये।
इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत समस्याएं भी पूछी और सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने तथा कार्यालय के कार्यों का समय पर निष्पादन करने के निर्देश देते हुए कार्यालय मुख्य लिपिक को बेहतर कार्य करने वालों को ईनाम दिये जाने का निर्देश दिया ।





