मेसर्स गुरुदेव नीर प्रोडक्टस में भारतीय मानक ब्यौरो का छापा
भारतीय मानक ब्यूरो, भोपाल शाखा कार्यालय के अधिकारियों संजय कुमार विश्वकर्मा, उप निदेशक, किसान कन्हैया लाल, सहायक निदेशक एवं टीम के द्वारा दिनाँक 19 अगस्त 2025 को मेसर्स गुरुदेव नीर प्रोडक्टस, जिला कटनी, मध्य प्रदेश पर तलाशी एवं जप्ती कार्यवाही की गई| उक्त कार्यवाही में पाया गया कि मेसर्स गुरुदेव नीर प्रोडक्टस द्वारा बिना वैद्य लाईसेंस के आईएसआई मार्क पैकेजबंद पेय जल का निर्माण किया जा रहा था |
ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा उक्त उत्पाद जप्त किये गए | प्रकरण में अब वैधानिक कार्यवाही की जाएगी |
मोहम्मद रिज़वान, वैज्ञानिक-ई/निदेशक एवं प्रमुख, भारतीय मानक ब्यूरो, भोपाल शाखा कार्यालय ने बताया कि बिना वैद्य लाईसेंस के आईएसआई मार्क लगाकर निर्माण /विक्रय करना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 का उल्लंघन है | ऐसे प्रकरणों में अर्थदंड एवं सजा का प्रावधान है |
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता की वस्तुएं क्रय करते समय उत्पाद पर सही गुणवत्ता मार्क देखें, जेसे कि आईएसआई मार्क, रजिस्ट्रेशन मार्क, हॉलमार्क तथा क्रय संबंधी बिल अवश्य प्राप्त करें| गुणवत्ता मार्क्ड वस्तु कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का संदेह हो तो इसकी शिकायत भारतीय मानक ब्यूरों के किसी भी कार्यालय में अथवा ब्यूरो कि वेबसाईट www.bis.gov.in पर अथवा बीआईएस केयर एप पर की जा सकती है|





