छ: आईएएस प्रशिक्षुओं का हाथीबारी ग्राम पंचायत भ्रमण
भारतीय प्रसाशनिक सेवा के छ: प्रशिक्षु
1.आनंद राजेश शदावरते (आईएएस)
2. सुधा चौहान (आईएएस)
3.जितेंद्र कुमार (आईएएस)
4.शकील अहमद (आईएएस)
5.गरीमा जैन (आईएएस)
6.अजय कुमार (आईएएस)
आज दिनांक 14.11.2025, दिन शुक्रवार को क्षेत्र अध्ययन एवं अनुसंधान कार्यक्रम के तहत सूंदरगढ़ जिला के नुआगांव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले हाथीबारी ग्राम पंचायत का दौरा किया। ग्राम पंचायत पदाधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयं सहायता महिला समुह के महिलाओं ने मिलकर हाथीबारी बस स्टैंड में सभी प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों का भव्य स्वागत किया, और ससम्मान ग्राम पंचायत कार्यालय में लेकर आए। प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षुओं ने हाथीबारी ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रखण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, महिला समुह के साथ परिचय व साक्षात्कार किया और सभी के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर बिचार विमर्श कर ग्राम पंचायत के उन्नति मूलक कार्यो एवं कमियों को विस्तार से जानने की कोशिश की। आज बाल दिवस के अवसर पर पंचायत कार्यालय में बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में अधिक संख्या में बच्चे उपस्थित थे। सभी प्रशिक्षुयों ने बच्चों के साथ बातचीत कर उनके पढाई, विद्यालय,क्रीड़ा पर चर्चा की और बच्चों को अच्छे कामों के लिए उत्साहित किया।
जिसके बाद सभी ने आंगनवाड़ी केंद्र बैद्यनाथपुर, साप्ताहिक बाजर, एसएचजी मिशन शक्ति मार्ट, प्राथमिक विद्यालय, जीपीएलएफ यूनिट, आंगनवाड़ी केंद्र कुम्भारटोला ,हेम्बो तिर्की वर्ष अन्य प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थि के घर, आरएच सेक्शन, नुआगांव, आरएच सेक्शन, नुआगांव, हाथीबारी थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,स्वच्छ भारत मिशन, पृथक्करण शेड, मनरेगा कार्य, आदी स्थानों का दौरा करने के पश्चात् स्वयं सहायता समूह सदस्यों, आशा कर्मीयों, पंचायत पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ग्राम पंचायतों के पंच वर्षीय योजना, ग्राम पंचायत के कार्य शैली, जिम्मेदारी व अन्य पहलुओं के बारे में जाना।
सारांश दैनिक से बातचीत करते हुए भारतीय प्रसाशनिक सेवा प्रशिक्षुओं ने बताया की उनकी दृष्टि में हाथीबारी ग्राम पंचायत एक उन्नत साफ सुथरा ग्राम पंचायत है, यहाँ पंचवर्षीय योजनाओं का कार्यान्वयन अच्छे तरीके से होता नजर आ रहा है। पूलिस और स्वास्थ्य व्यवस्था भी ठीकठाक लग रही है। आज बच्चों के साथ समय बिता कर काफी आनंद महसूस हुआ। हाट बाजार , स्कूल, कचरा प्रबंधन , महिला समुह आदी प्रबंधन भी बहुत अच्छा लगा।





