240 किलो स्क्रैप जब्त एक गिरफ्तार
बिसरा पुलिस ने ड़रईकेला और संतोषपुर अंचल में गश्ती एवं वाहन जांच ड्यूटी के दौरान ड़राईकेला चौक पर एक ऑटो रिक्शा (माल वाहक) रजिस्टर्ड नंबर OD-14AC-2123 को लोहे के स्क्रैप से भरा हुआ पाया, जो चेक गेट, बिसरा की तरफ से ड़राईकेला की तरफ आ रहा था। वाहन की जांच की गई तो पाया गया कि ऑटो रिक्शा (माल वाहक) नंबर OD-14AC-2123 स्क्रैप से भरा हुआ है। लोहे के स्क्रैप का शुद्ध वजन 240 किलोग्राम है। इसके अलावा चालक ने बताया कि बिसरा चेक गेट के पास रहने वाले एक व्यक्ति मोहम्मद साहबाज ने उसी स्क्रैप को रखा था और अपने निजी लाभ के लिए इसे मनोहरपुर में बेचने के लिए भेज रहा था।
इस संदर्भ में बिसरा पुलिस द्वारा आटोरिक्सा जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया हे और एक मुकदमा "बिसरा थाना केस नं. 136, दिनांक 10.04.2025, यू/एस- 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस दर्ज कर मामले की कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी- अजीम खान (35), पुत्र-हसन खान, सेक्टर-21, रहमत नगर, थाना-प्लांटसाइट, राउरकेला, जिला-सुंदरगढ़ हैं।





