युवाओ के लिए विजन टेक्नीकल प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड ने स्थानीय युवाओं के लिए विजन टेक्निशन प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध।
स्थानीय बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास का तालीम प्रदान कर उनको नियुक्तिक्षम बनाने के लिए हाल फ़िलहाल में डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के तरफ से अनेक कार्यक्रम शुरू किये गए हैं l इसी क्रम में संयंत्र ने भुवनेश्वर स्थित एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से भूमि अधिग्रहण प्रभावित परिवारों के बेरोजगार युवाओं को दृष्टि तकनीशियन प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रायोजित किया है। विजन टेक्निशियन (वीटी) प्रशिक्षण के लिए संयंत्र ने लांजीबर्ना, जोलोडीही, खेरामुता, झागरपुर, अलंडा और केशरामल गांवों के बेरोजगार युवाओं का चयन किया है।
युवाओं को एलवीईपीआई आई हॉस्पिटल, भुवनेश्वर और राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित इसके संबद्ध केंद्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा, एलवीपीईआई प्रशिक्षण के पहले वर्ष में इन प्रशिक्षुओं के लिए आवास और भोजन की सुविधा प्रदान करेगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, उन्हें ओडिशा के एलवीपीईआई आई हॉस्पिटल में 14000/- के मासिक वेतन के साथ विजन तकनीशियन के रूप में नियुक्त किया जाएगा। चयनित युवाओं को अपने माता-पिता और संबंधित गांवों के कुछ ग्राम नेताओं के साथ कल रात भुवनेश्वर के लिए रवाना किये गए, जिसके लिए संयंत्र ने सभी प्रशिक्षुओं के लिए अन्य उपयोगी सामानों के साथ वाहन और भोजन सहायता की व्यवस्था किया था l स्थानीय समुदाय ने डालमिया सीमेंट द्वारा शुरू किये गए इस प्रयास का समर्थन किया है जो क्षेत्र में बेरोजगारी के मुद्दों को खत्म करने की दिशा में मार्ग प्रशस्त कर सकता है जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन और आजीविका में एक स्पष्ट परिवर्तन लाएगा l
इसके अलावा संयंत्र ने आने वाले मार्च के महीने में डालमिया इंस्टीट्यूट ऑफ नॉलेज एंड स्किल हार्नेसिंग (दीक्षा), लांजीबर्ना केंद्र में भूमि अधिग्रहण प्रभावित परिवारों के 50 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है।
स्थानीय समुदाय के लिए डीसीबीएल के महत्व पर चर्चा करते हुए, डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निदेशक व राजगंगपुर के यूनिट हेड, श्री चेतन श्रीवास्तव ने कहा, "दुनिया के अग्रणी जागरूक निगमों में से एक के रूप में, डीसीबीएल एक परिपत्र अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और जहाँ हम काम करते हैं वहां के स्थानीय समुदायों में सकारात्मक सामाजिक प्रभाव को प्रोत्साहित किया जाता है। इस प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से, हम सभी के लिए एक स्थायी भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अपने समुदायों और इसके आसपास के इलाकों की भलाई और आजीविका में योगदान देने के लिए तत्पर हैं।
संयंत्र के सहायक कार्यकारी निदेशक डॉ नीलाद्री भूषण पाढ़ी, मानव संसाधन विभाग के मुख्य डॉ बलराम पंडा, लांजीबर्ना खदान के महाप्रबंधक श्री दिनेश पानवॉर भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे l उन्होंने लांजीबर्ना खान कार्यालय में इन उम्मीदवारों के अलावा उनके माता-पिता के साथ बातचीत की और स्थानीय समुदाय की भलाई के लिए कंपनी द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि कंपनी के प्रतिनिधि प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षुओं के संपर्क में रहेंगे और किसी भी अत्यावश्यक स्थिति में उनकी मदद करने के लिए तत्पर हैं।





