राजगांगपुर वासियों ने 14 सूत्रीय मांगपत्र डीआरसीसी को सौंपा
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को लेकर राजगांगपुर के विभिन्न संगठनों द्वारा डीआरसीसी को 14 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। डीआरसीसी चक्रधरपुर मंडल के सदस्य प्रोफेसर डॉ. सुभाष चंद्र लेंका ने राजगांगपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया वहीं, राजगांगपुर के पत्रकारों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने स्टेशन की समस्याओं और स्टेशन पर स्वच्छता सुविधाओं, यात्रियों के लिए सेवानिवृत्ति सुविधाओं, यात्रियों के लिए पीने के पानी, दूर-दराज से आने वाले अपाहिज एव बृद्ध यात्रियों के लिए, चार पहिया वाहनों के लिए, एवं साइकिल, मोटरसाइकिल की स्टैंड की व्यवस्था पर चर्चा की।
स्टेशन के अलग-अलग सभी प्लेटफार्म पर मूलभूत व्यवस्था, ट्रेन के डिब्बों की सही स्थिति न होना, कोच स्थिरता जानने के लिए डिस्प्ले यूनिट नहीं होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद कोच की स्थिति की पहले से सही जानकारी मिल सके। 24 घंटे टिकट बुकिंग के लिए काउंटर खोले जाएं। स्टेशन के दोनों ओर टिकट काउंटर खोले जाएं। वरिष्ठ नागरिकों को पहले की तरह यात्रा सुविधाएं प्रदान की जाय, आदी। इस तरह के 14 प्रकार की मांग पत्र रेलवे स्टेशन प्रबंधक एसके त्रिपाठी की उपस्थिति में उनके कार्यालय में सौपा गया।
आपको बता दे की इस स्टेशन के विकास के लिए अमृत स्टेशन योजना के तहत सरकार द्वारा 32 करोड़ रूपये की मंजूरी दी गई है, अब देखना यह होगा कि इन सारी सुविधाओं पर डी आर सी सी द्वारा सर्वे करने के बाद राजगांगपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को यह सारी सुविधा मिलती है या यूं ही केवल शिकायते ही ली जाएगी।





