डिक्की तोड़कर रूपये चुराने वालो को जनता ने जमकर पीटा
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
मोटरसाइकिल का डिक्की तोड़कर लूट करने वालों को जनता ने जमकर पीटा।यह घटना तालचेर के कोयलारी थाना क्षेत्र की है।
तालचेर के कोयलारी थाना क्षेत्र में शर्मा चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के निकट दो लुटेरा एक होंडा़ साइन मोटरसाइकिल क्रमांक 02-बी-1247 से आकर
एक अन्य मोटरसाइकिल का डिक्की तोड़कर रूपये लूटने की कोशिश कर रहे थे कि वहां उपस्थित एक युवक विरोध करने लगा,जिसे देखकर अन्य लोग भी वहां आ गए और दोनो लुटेरो को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और फिर इन दोनों को स्थानीय कोयलारी थाना के हवाले कर दिया गया।
एक बार इन दोनों ने इसीतरह मोटरसाइकिल का डिक्की तोड़कर एक लाख रुपए ले गए थे,उस दिन से लोग सीसीटीवी कैमरे में इन दोनों का चेहरा देखकर इनकी तलाश में थे ।
जब यह दोनों को दूसरी बार डिक्की तोड़ते पकड़ाए तो लोगों ने इनसे पूछताछ शुरू कर दी।जिसपर लोगों को उनसे संतोषजनक उत्तर नहीं मिला जिसके बाद अंचलवासी इन दोनों को जमकर पिटने के बाद स्थानीय थाना के हवाले कर दिया।





