हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी पति को हुई जेल

हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी पति को हुई जेल

बीते अक्टूबर माह में लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले किलकिला ग्राम में रहने वाली विवाहित महिला जूली कुजूर (34 साल) को उसके पति विक्टोर कुजूर (34 साल) द्वारा पत्नी की चरित्र पर शंका कर हत्या की नियत से सोई अवस्था में पेट्रोल डालकर जला दिया गया था । 

जिसके बाद रायगढ़ के संजीवनी अस्पताल में चिकित्साधीन अवस्था में 23 नवंबर को जुली कुजुर की मौत हो गई। 

जबकि पति विक्टर कुजुर अपने गुनाह छिपाने के लिए यह झूठ कह रहा था कि रसोई करते समय  उसकी पत्नी जुली जल गई। 

पुलिस को शव परीक्षण रिपोर्ट पर संदेह होने पर आरोपी से कडाई से पूछताछ की और गहनता से जाँच पड़ताल की। जिसके बाद जुली को पति द्वारा जलाए जाने और साक्ष्य छिपाने के लिए उसके कपडे़ जलाए जाने की घटना सामने आई। 
सच का पता चलते ही। विक्टर कुजूर, पिता स्व. सिमोन कुजूर, उम्र 34 साल, निवासी-ग्राम किलकिला, थाना लैलूंगा, को हत्या व साक्ष्य छिपाये जाने के अपराध में आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । यह कार्यवाही बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर लैंलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम तथा हमराह कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है  ।