हमर बेटी हमर मान
सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ)
रायगढ़ के कार्मेल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की महिला रक्षा दल द्वारा छात्राओं को यौन अपराध, साइबर अपराध एवं साइबर अपराध से बचने के उपाय, यातायात नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया गया । रक्षा टीम प्रभारी एएसआई मंजु मिश्रा ने छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा ‘हमर बेटी- हमर मान‘ अभियान प्रारंभ किये जाने की जानकारी दी और बताई कि इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारी स्थानीय स्कूल, कॉलेजों में जाकर अपराध और अपराधों से बचाव की जानकारी दे रहे है ।
रक्षा दल प्रभारी ने छात्राओं को प्राप्त क़ानूनी अधिकार, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर यौन घटनाओं या छिंटाकशी पर चुप्पी ना साध कर मामलों की शिकायत परिवारजानों और पुलिस में किये जाने प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम में छात्राओं को बहुउपयोगी अभिव्यक्ति ऐप की विस्तार से जानकारी देकर ऐप को घर के मोबाइल पर इंस्टाल करने की सलाह दी । छात्राओं को हेल्प लाइन नंबर 112 की जानकारी देकर आत्मरक्षा के लिए उपाय बताए गए। इस कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यपिकाएं , महिला रक्षा पुलिस दल के सदस्य और काफी संख्या में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया ।





