सदानंद कुमार ने संभाला रायगढ़ के नये पुलिस अधीक्षक का पदभार

सदानंद कुमार ने संभाला रायगढ़ के नये पुलिस अधीक्षक का पदभार

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़: 27 जनवरी को छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर, अटल नगर द्वारा सात भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों एवं एक राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था । आदेश के तहत रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक के पदपर राजनांदगांव जिला में  तथा नारायणपुर जिला के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार का रायगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरण किया गया है । पदस्थापना आदेश के परिपालन में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार (भापुसे 2010) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना से जिले का पदभार लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना ने पुष्प कुछ देकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार का स्वागत किया ।