यातायात नियमों का उलंघन करने वालो को पुलिस ने फूल देकर समझाया

हेलमेट के प्रति जागरूकता के लिए पुलिसकर्मियों ने निकाली हेलमेट रैली, राहगीरों को समझाश के साथ दिया गया फूल दुर्घटना से बचाव के लिए भारी वाहन पर लगाये गये रेडियम टेप और सवारी ऑटो रिक्शा पर यातायात जागरूकता पोस्टर। शहर व अनुविभाग में स्कूली बच्चों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी।

यातायात नियमों का उलंघन करने वालो को पुलिस ने फूल देकर समझाया

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 के  तीसरे दिन आमलोगों को हेलमेट की अनिवार्यत: को लेकर जागरूकता के क्रम में पुलिसकर्मियों ने हेलमेट पहनकर शहर के प्रमुख मार्गों से एक बाइक रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से जनता को संदेश दिया गया कि सुरक्षित यातायात के लिए दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है, हेलमेट जीवन रक्षा से जुड़ी हुई वस्तु है । शहर में हेलमेट जागरूकता रैली जिस मार्ग से होकर गुजरी उस ओर लोगों में उत्सुकता देखा गया । इस दौरान यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा यातायात नियमों का पालन करने वालों के साथ हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाकर वाहन चला रहे वाहन चालकों को फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया ।

आज के दिन यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा हाइवे पर अनेक वाहनों पर रेडियम टेप लगाए गए।  अक्सर अंधेरा और अधिक धुंध के दौरान सड़कों पर आगे चल रहे वाहन नजर नहीं आते हैं। ऐसे में दुर्घटना होती है । यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा दो दर्जन वाहनों पर रेडियम टेप लगाये गये । साथ ही शहर के ट्रांसपोर्टरों को उनके अधीन चलाने वाले प्रत्येक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने प्रेरित किया गया  । 

यातायात  जागरूकता सप्ताह के दौरान यातायात पुलिस विद्यालयो में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसी क्रम में रायगढ़ यातायात पुलिस शहर के संत माइकल स्कूल तथा ग्राम बनसिया के शासकीय उच्च विद्यालय तथा खरसिया थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी, खरसिया के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराया। छात्रों एवं शिक्षकों से चर्चा कर यातायात के मूलभूत नियमो से अवगत कराया।

उन्हें बताया गया कि बालिग होने पर वाहन चलायें। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं, अपने परिजनों को भी मोटरसाइकिल चलाते वक्त हेलमेट लगाने एवं कार चलाते वक्त सीट बेल्ट लगाने एवं आवश्यक दस्तावेज रखकर ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें। विद्याथियों को बताया गया कि यदि किसी अभिभावक के द्वारा अपने नाबालिक बच्चों अथवा अन्य अनाधिकृत व्यक्तियों को वाहन चलाने के लिए दिया जाता है तो उन अभिभावकों पर भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा सकती है। 

सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन स्कूली बच्चों के लिए स्थानीय नटवर स्कूल में चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।