चोरी के आरोप में तीन बालक हिरासत में
भाटपारा स्थित मकान में चोरी करने वाले 03 अपचारी बालकों को लिया गया हिरासत में
राजेंद्र कुमार दुबे निवासी के.के.वार्ड भाटापारा के मकान में *अज्ञात आरोपियों द्वारा दीवाल फांदकर, घर के चैनल गेट एवं दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर, घर के कमरा अंदर दीवान में गद्दे के नीचे रखे अलमारी के चाबी से अलमारी को खोलते हुए उसमें लगे लाकर को तोड़ दिया गया तथा अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी रकम ₹1,50,000 को चोरी कर लिया गया। कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया गया। साथ ही प्रार्थी के निवास एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का भी गहन अवलोकन किया गया, जिसमें 03 संदिग्ध घटनास्थल के आसपास दिखे, जिनकी पहचान करते हुए पुलिस द्वारा 03 अपचारी बालकों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के घर में चोरी करते हुए घर के अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों द्वारा चोरी के समस्त सामान को श्रीराम कॉलोनी के पास खाली खेत के झाड़ी में छुपा दिया गया था जिससे विधिवत तलाशी अभियान चलाते हुए बरामद* किया गया है। आरोपियों से सोने चांदी के जेवरात कीमती ₹10,64,400 एवं नगदी रकम ₹19,372 कुल ₹10,83,772 का चोरी का सामान बरामद किया गया* है। की प्रकरण में तीनों अपचारी बालकों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।





